शनिवार, 28 सितंबर 2019

साहित्यकार-आलोचक होंगे सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं आलोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को सोमवार को 2018-19 शलाका सम्मान से सम्मानित करेगी। वहीं अकादमी के शिखर सम्मान के लिए शीला झुनझुनवाला और विशिष्ट योगदान सम्मान के लिए सुधाकर बाबू पाठक को चुना गया है।


हिंदी अकादमी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों और कवियो को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करती है। इस साल इस सम्मान के लिए चुने गए लोगों को सोमवार को कमानी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया होंगे। कार्यक्रम में सिसोदिया के अलावा हिंदी अकादमी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की सचिव मनीषा सक्सेना भी शामिल होंगी। अकादमी ने शलाका सम्मान के लिए विश्वनाथ त्रिपाठी, शिखर सम्मान के लिए शीला झुनझुनवाला, विशिष्ट योगदान सम्मान के लिए सुधाकर बाबू पाठक, काव्य सम्मान के लिए माणिक वर्मा, गद्य विद्या सम्मान के लिए डॉ. श्यौराज सिंह बैचेन, ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मान के लिए डॉ. यतीश अग्रवाल, बाल साहित्य सम्मान के लिए घमंडी लाल अग्रवाल, नाट्य सम्मान के लिए राधावल्लभ त्रिपाठी, हास्य व्यंग्य सम्मान के लिए वरुण ग्रोवर, अनुवाद सम्मान के लिए हरजेंद्र चौधरी, पत्रकारिता सम्मान (इलेक्ट्रॉनिक) के लिए सुप्रिय प्रसाद, हिंदी सेवा सम्मान के लिए सलिल चतुर्वेदी और सहभाषा सम्मान के लिए डॉ. पृथ्वी सिंह को चुना है। शलाका सम्मान के तहत पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है जबकि शिखर सम्मान विजेता को दो लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं।    हिन्दी अकादमी संचालन समिति की वार्षिक बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अलग-अलग श्रेणियों में कुल 15 सम्मानों की अगस्त में घोषणा की थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...