गुरुवार, 5 सितंबर 2019

रोहित ने चलाया 'गैंडा' बचाओ अभियान

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लुप्तप्राय प्रजाति गेंडे को बचाने के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर इंडिया (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया) और एनीमल प्लानेट के साथ अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत 16 सितंबर को विश्व गेंडा दिवस को होगी। कभी गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी के मुहाने पर गाहे-बगाहे नजर आने वाले गेंडे पर गिनती के ही बचे हैं। एक अनुमान के अनुसार, दुनिया में केवल 3500 भारतीय गेंडें बचे हैं। इनमें से 82 प्रतिशत भारत के आसाम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही विचरण करते नजर आते हैं।डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया बीते पांच दशकों से गेंडों को बचाने के लिए सतत रूप से सक्रिय है। इन लुप्तप्राय गेंडों को बचाने के लिए रोहित शर्मा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वर्ष 2018 में जुड़े। अब इस उद्देश्य के लिए वन्यजीव टीवी चैनल एनीमल प्लानेट भी जुड़ रहा है। यह टीम भारत में गेंडों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उसके संरक्षण के लिए भी काम करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...