सोमवार, 30 सितंबर 2019

रक्षा मंत्री ने आईएनएस से चलाई गोलियां

हिंद महासागर। उस देश को किसी दुश्मन से डरने की क्या जरूरत जिस देश का रक्षामंत्री ही दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का हुनर रखता हो। जी हां! कुछ ऐसा ही संदेश देशवासियों को उस वक्त मिला जब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारी भरकम मशीन गन से तड़ातड़ गोलियां बरसाते नजर आए। हाल ही में लड़ाकू विमान तेजस की सवारी करके आसमान नापने वाले राजनाथ सिंह ने बीच समंदर मशीन गन चलाई।


दरअसल राजनाथ सिंह नौसेना की समुद्री निगरानी का जायजा लेने के लिए आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुंचे थे। जहां रक्षामंत्री ने मशीनगन थामी और कई राउंड फायरिंग करके अपना नया हुनर दिखाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने आईएनएस विक्रमादित्य पर 24 घंटे का समय गुजारा। इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद थे। राजनाथ के मशीन गन से फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। राजनाथ ने समंदर में नौसेना के अधिकारियों के साथ योग भी किया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर नौसेना के जवानों की तारीफ की तो आईएनएस विक्रमादित्य को समंदर का सिकंदर बताया। इससे पहले शनिवार को रक्षामंत्री ने मुंबई के माजागोन डॉक्स में एक समारोह में भारत की दूसरी स्कॉर्पियन क्लास युद्धक पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इस पनडुब्बी के फ्लैगपोस्ट पर तिरंगा फहराकर नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इस दौरान नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह और नौसेना के अन्य सीनियर अफसर मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...