शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने लगाई गुहार

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्‍थित रजापुर में रहने वाली मुस्कान तोमर की पहचान एक खिलाड़ी के रूप में है। नेशनल लेवल की यह खिलाड़ी आज मजबूर है प्रशासन की उदासीनता के चलते। क्योंकि पिछले काफी समय से मुस्कान प्रदेश व देश का नाम रोशन कर चुकी है। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन उसके खेल भावना को देखने को तैयार नहीं है। दरअसल मुस्कान की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है की वो देश के अलग अलग जगह जाकर खेल खेल सके। मुस्कान के मेडल आपको इतना तो यकीन दिला देंगे कि मुस्कान कहीं ना कहीं अच्छी खिलाड़ी है, और मुश्कान की मेहनत की वजह से आज मुस्कान के पास मैडल ही हैं। लेकिन मुस्कान ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी मदद की जाए,साथ है। गाजियाबाद की महापौर से भी आग्रह किया है। उसकी मदद की जाए,मुश्कान ने डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चेन्नई जाना है। लेकिन माता व पिता के पास इतने पैसे नहीं हैं की मुस्कान को चेन्नई में हो रही खेल प्रतियोगिता में भाग दिला सके अब देखने वाली बात होगी। प्रदेश सरकार जहां एक तरफ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है। क्या इस बेटी को खेल की भावना के चलते इसकी आर्थिक मदद कर पाएगी।


दिपक कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...