बुधवार, 25 सितंबर 2019

लोमस और कागभुसडं क्रिया-कलाप

गतांक से...
 मुझे वह काल स्मरण आता रहता है जिस समय कागभुसडं जी प्रणायाम और साधना में परिणत होते थे। महर्षि लोमस और कागभुसडं जी दोनों अपनी आभा में भ्रमण करते रहते थे। मैं ऋषि कागभुसडं जी का जब बालक काल था, तो माता के चरणों में जब औत-प्रॏत होता तो माता बालक काल में उसे ज्ञान देती रहती थी। एक समय कागभुसडं जी से कहा है बालक उनका बालक का नाम सभुंख ऋषि था। संभुख नामक बालक था, ब्रह्मचारी था, शंभुख ऋषि जब माता की लोरीओ का पान करता रहता था। तो माता का नाम राकेश्‍वरी था। जब राकेश्वरी अपने बालक को लोरियो का पान कराती रहती थी। यह कहती रहती 'संभवा देवो ब्रह्मवाचा दिव्‍यंगतम्‌ प्रमाणं रूद्र वाचा' राकेश्‍वरी ने कहा कि है बालक तुमने मेरे गर्भ से जन्म लिया है। तू महान है तो पवित्र है आत्मा चेतन में होता है तो आत्मा है। तू अज्ञान में रत रहने वाला नहीं है तो योगिक है, योग में परिणत होने वाला बन। यह माता के उपदेशों को पान करता हुआ बालक अपने मे अपनी माता के शब्दों को निहारता रहता था। लोरीओ का पान करता रहता था। जब माता के गर्भ से अर्थात लोरियों से पृथक हुआ तो पिता के द्वार पर पिता भी उसे उपदेश देते रहते थे। हे बालक। तेरा जीवन महान बनना चाहिए। क्योंकि हमारा ग्रह सदैव  ब्रह्मवेताओं का रहा है। ब्रह्म जिज्ञासा हमारे गोत्र में रहते चले आए हैं और तुम भी ब्रह्म वेता बनो। परंतु देखो ब्रह्मा की जिज्ञासा में जो पुत्र को जानने वाला बनता है वही ब्रह्म की धाराओं में रमण करने वाला होता है। तो मुनिवरो, देखो कागभुसडं जी के उस बालक के नामकरण ब्रह्म वाचा वह जो पिता थे वह स्वेतकेतु ऋषि महाराज थे। श्वेतकेतु ऋषि महाराज पारा गोत्र में होते थे क्योंकि पारा गोत्र का विकास हुआ था वह किसी काल में 'संभो वाचम व्रही' कुटकुट गोत्र से हुआ था। कुटकुट गोत्र का जो निकास था, वह वायु गोत्र से हुआ था। वायु गोत्र का जो निकास हुआ वह ब्रह्मा के पुत्र अथर्वा से हुआ था। ब्रह्मा के पुत्र अथर्वा से वेदों की प्रतिभा व्याकरण की धाराओं का जन्म होता रहता है। कागभुसडं जी को जब यह वाक्य पिता ने प्रकट किया तो वह विद्यालय में प्रवेश हो गये।कागभुसडं जी के आचार्य जी का नामकरण मऋषि समितकेतू महाराज था। समितकेतु ऋषि महाराज वरतेतु ऋषि के पुत्र कहलाते थे। उनके यहां उनका वह संस्कार अब्रहे विद्या का संस्कारों का आचार्य के कुल में हुआ। आचार्य उसे शिक्षा देते रहे परंतु जैसे कागा प्रवृत्ति वाला पक्षी होता है। वह काग प्रवृत्ति उसकी चंचलता होती है। इसी प्रकार वह बालक विद्यालय में काग प्रकृति वाला ब्रह्मचारी था, चंचल था। जब वह अध्ययन करने लगा तो उसका जो क्रियाकलाप था वह प्राण सूत्र की चर्चा करता रहता था। प्राण सूत्र में अपने को पिरोता रहता था। प्राण सूत्र की विवेचना करता हुआ प्राण में रत रहता था। तो आचार्य ने उनका नामों का भुसडं जी जैसे काका प्रवृत्ति वाला एक पक्षी होता है वह 'काग व्रहे वृत्‍ति देवा:' वह अपने में चंचल रहता है, अपने तक उसका जीवन सीमित रहता है। परंतु दूसरों के लिए शिक्षाप्रद होता है। कि मानव को अपने कार्य में रत रहना चाहिए। अपने कार्य में अपनी प्रवृत्तियों में चिंतन करते रहना चाहिए। अपने में गंभीर बने रहना चाहिए। कागभुसडं जी का नाम कागा चंचल है और भुसडं नामा व्रहे वृतांम, जो वेदों के पठन-पाठन करने में उसकी प्रवृत्तियों में रमन रमने वाला हो ।उसको भुसडं जी कहते हैं तो चंचल हो और वेदों का अध्ययन करने वाला, गंभीर रहस्यों का उत्कर्ष करने वाला, उसका नामकरण कागभुसडं किया गया। वह अध्ययन सील रहते हुए, वह महान प्राण की चर्चा करते रहते थे। अपने को प्राण सूत्र में पिरोते हुए एक समय अपने पूज्य पाद गुरुदेव से उन्होंने यह कहा। हे प्रभु, मैं प्राण सूत्र को जानना चाहता हूं, यह प्राण सूत्र क्या है। तो आचार्य जी ने कहा प्राण सूत्र प्राणों को कहा गया है। वह सर्वत्र ब्रह्मांड एक प्राण सूत्र में पिरोया हुआ है। प्राण सूत्र में अपने को जो मानव गिरोह देता है संसार सागर से पार हो जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...