मंगलवार, 10 सितंबर 2019

कार्यपालिका,विधायिका की समझ नहीं

कृष्ण मोहन कुमार


अम्बिकापुर। प्रदेश से एकमात्र मोदी सरकार में मंत्री रेणुका सिह ने अब कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिह ने कांग्रेस आलाकमान पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्होंने आदिवासी बाहुल्य इस प्रदेश को टी 20 मैच का ग्राउंड समझ लिया है और ढाई साल की पारी के बाद मुख्यमंत्री बदलने की घोषणा की है। वही केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदेश के एक मंत्री पर भी निशाना साधा है। दरअसल सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से सांसद व मोदी सरकार में केंद्रीय अनुसूचित जाति, जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिह ने कांग्रेस आलाकमान के उस फैसले पर अपनी टिप्पणी दी है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ को क्रिकेट मैच का पिच समझ रही है। यही वजह है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत पाने के बाद अब प्रदेश में टी 20 का मैच खेल रही है। ढाई साल भूपेश बघेल और ढाई साल टीएस सिंहदेव और कांग्रेस की इस राजनीति में प्रदेश की जनता पीस रही है। विकास तो ठप्प ही है। वही केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिह ने कवासी लखमा के उस पॉलिटिकल सीख पर भी कहा कि कांग्रेस की राजनीति की बुनियाद वही है।एक ऐसे अनपढ़ को मंत्री बनाया जिसे कार्यपालिका और विधायिका तक समझ मे नही आती हैं।बता दे कि रेणुका सिह इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर है।उन्होंने दंतेवाड़ा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भी चुनाव भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...