शनिवार, 7 सितंबर 2019

जश्न नहीं, भरोसा बनाए सरकार: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अपने दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी सरकार को आर्थिक हकीकत पर पर्दा डालने की बजाय अर्थव्यवस्था में भरोसा बनाने के लिए काम करना चाहिए। वाड्रा नेे शनिवार को ट्वीट किया, “भाजपा सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है। लेकिन ऑटो सेक्टर, ट्रांसपोर्ट सेक्टर, माइनिंग सेक्टर को तो ये जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा। हर सेक्टर से एक के बाद एक प्लांट बंद होने और नौकरियाँ जाने की खबर आ रही हैं। वक़्त जश्न मनाने की बजाय अर्थव्यवस्था में भरोसा बनाने का है। क्या सरकार के पास ये सच स्वीकारने का साहस है?” इसके साथ ही उन्होंने एक न्यूज चैनल में चल रही खबर का वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें कहा जा रहा है कि सरकारी आंकडों के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर लगातार घट रही है। देश सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऑटो सेक्टर में आ रही भारी गिरावट के कारण बंद करने पड़ रहे हैं प्लांट।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...