गुरुवार, 19 सितंबर 2019

जमीनी विवाद में 400 लोग भिड़े दर्जनों घायल

जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के पीपलावंड में गुरुवार को जमीन विवाद के चलते आपस में भिड़ गए। इस घटना में दर्जनभर से भी ज्यादा लोगों की घायल होने की जानकारी मिली है।


मिली जानकारी के अनुसार पिपलावंड और जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों ने विवादित जमीन पर धान लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार पिपलावंड के ग्रामीणों ने पहले ही जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों को जमीन सरकारी बताकर धान नही लगाने की बात कही थी। जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों ने बात अनसुनी करते हुए वहां धान लगा दिया। जिससे नाराज होकर दोनों पक्ष के लगभग 400 लोग आपस में भीड़ गए। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसमें दर्जनभर से ज्यादा लोगों को गम्भीर चोंटे लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ भानपुरी थाना पुलिस बल मौके पर पहुँच गई। ग्रामीणों को समझाईश देने के बाद मामला शांत कराया गया है। वहीं घायलों को भानपुरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर ईलाज शुरू कराया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...