सोमवार, 23 सितंबर 2019

जल्द भरे जाएंगे 84 हजार शिक्षकों के पद

शिक्षकों के 84,000 खाली पद जल्द ही भरे जाएंगे , केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दी जानकारी |   

दिल्ली। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। सरकार ने युवाओं के लिए देश भर में शिक्षकों के पदों पर बंपर वैकेंसी निकालने की घोषणा की है। सोमवार को एमएचआरडी ने ट्वीट कर कहा है कि देश भर में एक लाख रिक्त शिक्षक पदों की पहचान की गई है। इनमें केंद्र सरकार से 14,000 और राज्य सरकार से लगभग 84,000 पद हैं। इनमें से लगभग 14,000 पद अधिसूचित हैं। अन्य रिक्तियों को सूचित करने के लिए अभी राज्यों से संवाद जारी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस बारे में ट्वीट किया है। सरकार ने रिक्त पदों को भरने के लिए अभियान चला दिया है।


एचआरडी ने ट्वीट पर ये भी जानकारी दी है कि 14 हजार पदों पर भर्तियां के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अब आने वाले समय में देश भर में 84 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। शिक्षक पदों पर ये भर्तियां देश भर के विभिन्न राज्यों में होंगी। ऐसे में इन भर्तियों के नोटिफिकेशन भी राज्य में मौजूद शिक्षक भर्ती विभागों द्वारा जारी किए जाएंगे। एक लाख रिक्त शिक्षक पदों की पहचान की गई है (केंद्र सरकार से 14,000 और राज्य सरकार से लगभग 84,000) । इनमें से लगभग 14,000 पद अधिसूचित हैं। अन्य रिक्तियों को सूचित करने के लिए, राज्यों से संवाद जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...