रविवार, 29 सितंबर 2019

भाजपा के लिए कठिन, हरियाणा की डगर

राणा ओबराय
हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के है आसार,
परन्तु यह इतना भी नही आसान!

चण्डीगढ़। हरियाणा में ज्यो ज्यो विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जाते हैं जा रहे हैं। वैसे वैसे भाजपा का अबकी बार 75 पार का नारा भी कुछ कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा है! यदि ग्राउंड रिपोर्ट की बात की जाए तो कांग्रेस में कुमारी शैलजा और भूपेंद्र हुड्डा की जोड़ी बनने के बाद कांग्रेस का ग्राफ काफी हद तक ऊपर आ गया है। क्योंकि जो कांग्रेस कार्यकर्ता निस्सहाय तथा निराश बैठे थे उनमें एक नया जोश देखने को मिल रहा है। परंतु दूसरी तरफ देखा जाए तो भाजपा में जो कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी माने जाते थे। वह अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहै है। क्योंकि यदि भाजपा पार्टी ने बाहर से आए हुए विधायकों को टिकट देकर मैदान में उतारा तो इसका साफ मतलब होगा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में अंदर ही अंदर बगावत के सुर पैदा हो सकते हैं! इसी कारण से ही भाजपा 75 पार की बजाए 50 के आसपास आकर ही अटक जाएगी।बात यदि दूसरे दलों की जाए तो यह भी सत्य है कि विधानसभा चुनाव में 5 या 7 आजाद भी  विधायक बनकर आ सकते हैं। इनेलो और जेजेपी पार्टी भी कुछ सीटों पर जीतकर अपने कुछ विधायक बनाने में कामयाब हो सकती है। यदि आज की वास्तविक स्थिति की बात की जाए राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा कांग्रेस को 20 से 25 सीटों पर विजय मिलती हुई नजर आ रही है! जेजेपी और इनेलो को भी कम नहीं आंका जा सकता। इसी कारण से भाजपा का 75 पार का नारा सार्थक होता नही दिखाई दे पा रहा है।हरियाणा में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है! परंतु हरियाणा में सरकार बनाने में भाजपा को काफी संघर्ष करना होगा। कभी ऐसा न हो की 2009 की तरह हुड्डा सरकार जैसे 40 सीटी पर अटक गई थी वैसे ही कहीं भाजपा का भी हश्र ना हो! इसलिए भाजपा को अपने ग्राउंड लेवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनमें नए जोश का संचार करना होगा। जो नए-नए कार्यकर्ता दूसरे दलों से आए हैं उनको तो आजमाने में थोड़ा समय लगेगा। यदि भाजपा हरियाणा में 75 पार का नारा सार्थक करना चाहती है तो अपने पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...