मंगलवार, 17 सितंबर 2019

बसपा के विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को बड़ा झटका लगा है। देर रात बीएसपी के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। विधानसभा अध्यक्ष ने छह विधायकों के कांग्रेस में विलय की मंजूरी दी। बीएसपी के छह विधायकों में राजेंद्र सिंह गुढ़ा, जोगेंद्र सिंह अवाना, वाजिब अली, लखन सिंह मीणा, संदीप यादव और दीपचंद शामिल हैं। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं और कांग्रेस के 100 विधायक हैं। अब बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में विलय से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार और अधिक मजबूत और स्थिर हो जाएगी। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, 'बीएसपी के सभी छह विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लगातार संपर्क में थे और वे कांग्रेस के पाले में आ गए। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 का बाहर से समर्थन प्राप्त है जबकि दो सीटें खाली हैं। राज्य में 2009 में भी अशोक गहलोत के पहले कार्यकाल के दौरान, बीएसपी के सभी छह विधायकों ने कांग्रेस का दामन थामा था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...