गुरुवार, 26 सितंबर 2019

अपनी जमीं-आसमां (संपादकीय)

अपनी जमीं-आसमां  (संपादकीय)


संयुक्त राष्ट्र की महासभा में अधिकतर देशों के प्रमुख, विभागों विभागों के प्रमुख और जलवायु संबधित प्रतिनिधियों के द्वारा ग्लोबल वार्मिंग पर अपने-अपने विचार रखे गए। बार-बार एक ही बात दोहराई गई कि विभिन्न स्थानों पर, विभिन्न संगठनों के द्वारा जागरण किया गया। जिसकी लगभग उपस्थित सभी लोगों ने आवाज भी सुनी, कुछ नारे भी लगाए गए हैं। लेकिन उस जागरण और आवाज पर, नारों पर किसी के द्वारा कुछ संतोषजनक नहीं किया गया। ग्लोबल वार्मिंग के जो मौजूदा कारक है। जिनमें कुछ कारकों पर प्रतिबंध की आवश्यकता है। कुछ कारको को परिवर्तित किया जा सकता है। साथ ही कुछ नए उपयोग भी करने की आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन में आश्चर्यजनक बदलाव अनुभव किए जा रहे हैं। सूर्य की तपन से कई नये परिणाम सामने आए हैं। बहुत अधिक सर्दी बरसात का होना या बहुत कम सर्दी बरसात का होना। समुद्री तूफानों में वृद्धि होना, अधिक चक्रवात और सुनामी के साथ तेज गति वाले तूफानों का लगातार बढ़ना। भूकंप अथवा जीवाश्म का केंद्र अस्थित होना। अधिक भूकंप आना, समुंद्र और भूमि में गैसों की उचित सूचना, उनके घटकों की ठीक-ठीक जानकारी ना होना। दुनिया के लिए चिंताजनक विषय हो जाता है। भौगोलिक-भौतिक और वातावरण परिवर्तन से उत्पन्न होने वाले अनुभव चिंतित करने वाले है। मानव सभ्यता की रक्षा-सुरक्षा की प्रमाणिकता का कोई परिपक्व प्रमाण न होना सार्वभौमिक चिंतन का विषय बन गया है। इस प्रकार के परिवर्तनों के पीछे मानव का भौतिक विकास भी जिम्मेदार है। भौगोलिक संतुलन में हस्तक्षेप की क्रिया भी बढी है। क्या हमें सुविधा भोगी बने रहना चाहिए। सुविधाओं की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। अतिआवश्यक सुविधाओं का उपयोग करके जलवायु के उत्सर्जन को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए। सबकी अपनी जमीन और आसमान होता है ,होना चाहिए। भविष्य की नींव वर्तमान में रखनी होती है,आज विश्व इस विषय पर चिंतित है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...