बुधवार, 14 अगस्त 2019

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं:यूनिवर्सल एक्सप्रेस

 देश-दुनिया आज किस आयाम पर, किस स्थिति और परिस्थिति में संघर्षशील है? यह आप सभी लोगों के सामने हैं। इसमें यदि आप राजनीति करना चाहते हैं तो कोई बड़ी विचित्र बात नहीं है। आप इसमें राजनीति कर सकते हैं, लेकिन जहां राष्ट्रहित की बात होती है। वहां पर हम सब लोग हिंदुस्तानी होते हैं। ऐसी स्थिति में जो भी निर्णय हिंदुस्तान के पक्ष में है वह निर्णय हमारा स्वयं का निर्णय होता है। चाहे वह निर्णय हमारा को छोटा बच्चा ले रहा हो या हमारे देश का प्रधानमंत्री ले रहा हैं।क्योंकि जब देश के हित की बात आती है तो फिर देश ही सर्वोपरि है उसके लिए किसी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री या किसी मंत्री,संतरी, अगरा, वगैरह, आलतू-फालतू आम आदमी के विश्लेषण की आवश्यकता नहीं है। हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तान के लिए हम अपना सब कुछ सर्वत्र करने के लिए पहले से ही तत्पर है। हमेशा रहेंगे। यह हमारी सद्भावना है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है वह शायद कोई और प्रधानमंत्री नहीं कर पाता।इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बार-बार धन्यवाद और उसके बाद देश के विकास के लिए और भी कई ऐसे मसले हैं। कई विवाद है, कई मुद्दे हैं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काम करने की जरूरत है। ऐसी उम्मीद भी है कि प्रधानमंत्री उन विषयों पर कार्य कर रहे हैं।परिणाम भी उत्कृष्ट होंगे।आज यूनिवर्सल एक्सप्रेस परिवार पूरी दुनिया को भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करता है। धन्यवाद करता है जो लोग आज इस वर्तमान में इस भौतिकवाद से रूबरू हैं। वास्तविकता को बहुत बारीकी से समझ रहे हैं उनके लिए पुन: एक बार फिर धन्यवाद।हम सब भारतीय लोकतंत्र में स्वतंत्र दिवस मनाएंगे। वह भी पूरी स्वतंत्रता के साथ। धन्यवाद। यदि देशवासियों को किसी प्रकार की कोई भी समस्या और आपत्ति है तो वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी समस्याओं को अग्रेषित करने का अधिकारी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...