बुधवार, 21 अगस्त 2019

रोशनी से जगमगाएगी शहर की चार सड़के

रोशनी से जगमगाएगी शहर की चार सड़कें। 


मुरादाबाद। शहर में चार सड़कें जल्द रोशनी से जगमगाएगी। नगर निगम ने सभी सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल पर रंगीन लाइट लगाएगा। दिल्ली रोड को संवारने का काम शुरू हो गया है। स्ट्रीट लाइट पोल को सिल्वर रंग से रंगा जाने लगा है। इसके साथ ही प्रकाश नगर रोड को भी चमकाया जाएगा। दोनों सड़कों पर पौने दो सौ पोलों पर रंगीन लाइटें लगेंगी। इसके अलावा रामपुर और कांठ रोड को भी लिया गया है। निगम रोशनी की चमक बिखेरने पर छह लाख रुपये खर्च होंगे।प्रदेश के अन्य शहरों की तर्ज पर नगर निगम ने मुरादाबाद में भी स्ट्रीट लाइट पोल पर रोशनी के लगाने का प्रस्ताव पारित किया। स्वतंत्रता दिवस पर निगम ने दिल्ली रोड को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अपनाया। इन खंबों पर तिरंगे की लाइटें लगाई गई। पर इसे खूबसूरत बनाने को अब खंबों को सिल्वर रंग से रंगा जा रहा है। दिल्ली रोड पर लोकोशेड से गागन तिराहे तक 153 और प्रकाश नगर के 26 खंबों को रोशन किया जाएगा। नगर आयुक्त का कहना है कि इसी तरह रामपुर और कांठ रोड पर स्ट्रीट लाइट पोल को भी चमकाया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...