शनिवार, 3 अगस्त 2019

पूर्व मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया

संवाददाता-विवेक चौबे


गढ़वा ! जिले के कांडी प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सह झामुमो युवा नेता सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ़ पिंकू पाण्डेय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन से शनिवार को रांची उनके आवास पर  मिले।उन्होंने  पूर्व मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट किया।युवा नेता पिंकू पाण्डेय ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई ज्वलंत समस्याओं से हेमंत शोरेन को अवगत कराया।उन्होंने  उन्हें बताया की इस क्षेत्र में पानी के बिना किसान अपने फसलों को सींचना तो दूर बल्कि उनके लिये  बीज बोना भी दूभर हो गया है।वहीँ उन्होंने बताया की यहाँ बिजली सबसे बड़ी समस्या है।उन्होंने बताया की शिक्षित युवा व युवती यूँ सड़क पर घूमकर अपना समय व्यर्थ गवां रहे हैं।पढ़े लिखे लड़के लड़कियों की बेरोजगारी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।साथ हीं कई आवश्यक व जन हित में उपयोगी कार्यों की जानकारी दी।पिंकू पाण्डेय ने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी सहित कई मुद्दों पर उनसे बातचीत किया।पिंकू पाण्डेय ने हेमंत शोरेन को गठबंधन नहीं बल्कि अपनी स्वयं की सिट पर चुनाव लड़ने की भी सलाह दी।मौके पर अमित दुबे,रूपेश पांडेय,केशव तिवारी भी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...