शनिवार, 31 अगस्त 2019

फ्लाईओवर से गिरे तीन बाइक सवार,गंभीर

लखनऊ। यूपी की राजधानी में विभूतिखंड थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर से तीन बाइक सवार लोग गिर गए। जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को लोहिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार तीन लोग सुधीर, नीरज और अंकित फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पुल के डिवाइडर से टकरा गई जिसके कारण भयानक हादसा हुआ। गंभीर रूप से तीनों घायलों को लोहिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर हालत होने पर सुधीर को लोहिया ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...