गुरुवार, 8 अगस्त 2019

पेशी पर गई महिला से कॉन्स्टेबल ने किया रेप

नई दिल्ली । इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहाँ एक पुलिस वाले की इस हैवानियत ने पुलिस महकमे का सिर शर्म से झुका दिया। बता दे यहाँ एक महिला ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर चलती ट्रेन में बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने एफआईआर भी दर्ज करा दी है। जानकारी के लिए बताते चले तिहाड़ जेल में बंद एक पीड़ित महिला ने आरोप है की कि जब वो कोर्ट में पेशी के बाद बीते तीन अगस्त को पश्चिम बंगाल से राजधानी दिल्ली लौट रही थी तब उसके साथ गए आरोपी कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने कहा कि कांस्टेबल ने उसे ट्रेन के बाथरूम में अपनी हवस का शिकार बनाया। वही इस मामले में पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। आगे पीड़ित महिला ने बताया की बलात्कार करने के बाद आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने किसी को इस बात की जानकारी देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। वो जब अगली सुबह तिहाड़ जेल पहुंची तो उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।


जानिए इस घटना पर क्या कहते है रेल पुलिस के डीसीपी सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना रेल पुलिस के डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा, 'महिला की शिकायत पर हमने केस दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच की जा रही है।' जानकारी के लिए बताते चले कि पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के  मुताबिक पीड़ित महिला के खिलाफ किडनैंपिंग के दो केस पश्चिम बंगाल और दिल्ली में दर्ज है। 1 अगस्त को महिला को दिल्ली से पश्चिम बंगाल एक ऐसे ही मामले में पेशी के लिए ले जाया गया था और उसके साथ पांच पुलिसकर्मी थे। महिला के साथ दो महिला कांस्टेबल, दो पुरुष कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...