शनिवार, 10 अगस्त 2019

नवीन कार्यों का बन रहा है योग:सिंह

राशिफल


मेष राशि:व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।


वृष राशि:संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है। लक्ष्मी जी को सिंदूर और गुड़ से बने नेवेद्य अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी।


मिथुन राशि:आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।


कर्क राशि:आज आकस्मिक लाभ हो सकता हे। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद हे ।विदेश जाने के योग बनेगे।


सिंह राशि:आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल हे।


कन्या राशि:आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। दूसरों की झंझटों में न पड़ें।


तुला राशि:बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियो से सावधान रहें। आज माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें, लाभ होगा।


वृश्चिक राशि:आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।अपनों को दूर न करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ायें कामना पूरी होगी।


धनु राशि:दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।


मकर राशि:जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें।


कुम्भ राशि:सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।


मीन राशि:आप की दिनचर्या का बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...