गुरुवार, 8 अगस्त 2019

नौका डूबने से गई नो की जान,कई बचाए

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सांगली जिले के पालुस ब्लॉक में भामनाल के पास एक नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि नाव में 27-30 गांव वाले सवार थे। अभी तक नौ शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बाकी के बचे हुए लोग लापता है। जिन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। यह जानकारी पुणे मंडल के संभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर ने दी। महाराष्ट्र पुलिस के विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था), मिलिंद भारम्बे ने कहा, 'यह स्थानीय लोगों की एक बचाव नौका थी जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। अभी तक नौ शवों की बरामदगी हो चुकी है। 10-12 लोगों के मरने की आशंका है। खोज और बचाव कार्य जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...