सोमवार, 5 अगस्त 2019

लोहिया वाहिनी:मनाया जनेश्वर का जन्मदिन

समाजवादी लोहिया वाहिनी ने मनाया जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन


गाजियाबाद । सोमवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी  दिनेश गुर्जर ने किया। इस दौरान स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का 86वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विभिन्न मुद्दों पर भी परिचर्चा की गई।


जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी  दिनेश गुर्जर ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र छोटे लोहिया के रूप में विख्यात रहे,जिन्होंने समाजवाद की नींव को मजबूत किया। उनकी विचारधारा पर पार्टी काम कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहाकि आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। सपा का परचम लहराकर छोटे लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। जीतु शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में अपराध व अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोगों को मदद के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जीडीए बोर्ड मेम्बर मोहमद गफ्फार भाई,चेतन यादव विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी,शारूख कुरेशी, कुलदीप यादव, हरेन्द पहलवान,राहुल भाटी, साजिद मालिक, रोहिल , राहुल पंडित, निर्मल यादव, खालिद चौधरी,पुष्पेंद्र चौधरी, नाजिम मेवाती, प्रिंस यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...