शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

खुद को स्थापित करने का समय:मिथुन

राशिफल


मेष:- आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम से बचें। 
वृष:- भाग्य आपके साथ रहेगा है। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं जो आने वाले समय में आपके लाभ को बढ़ा सकते हैं। 
मिथुन:- यह खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेंगी। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। 
कर्क:- आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएँ और अहंकार से बचें। 
सिंह:- प्रेम संबंधों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाये। समय कमज़ोर चल रहा है अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाये रखें। 
कन्या:- आज आपको अपने जीवनसाथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा। इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ मामूली परेशानी हो सकती है।
तुला:- दिन मिलाजुला परिणामों वाला रहेगा, लेकिन व्यापक स्तर पर चीजें आपके पक्ष में होंगी। कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। आपको एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा और वांछित परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। 
वृश्चिक:- परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आप भावनात्मक रूप से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं और इससे पार पाने के लिए आपको मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता होगी। 
धनु:- आज व्यवसायिक सन्दर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।  
मकर:- अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 
कुंभ:- आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। दुर्घटनाएं हो सकती हैं इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं।
मीन:- आर्थिक नजरिए से दिन अच्छा बीतेगा रहेगा। आर्थिक लाभ भी शुभ रहेगा। आपके कार्य पूर्ण तो होंगे किन्तु उनमे कुछ देरी हो सकती है। दैनिक क्रियाकलापों में आप अपने परिवार के सदस्यों की भागीदारी और प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। नई नौकरी चाहने वाले विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र में, अच्छे पद को प्राप्त करेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें समय पर पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...