शनिवार, 24 अगस्त 2019

कविता ने मुक्केबाजी में स्वर्ण हासिल किया

रोहतक l अर्जुन अवार्डी मुक्केबाज व रोहतक पुलिस में कार्यरत पी./एस.आई. कविता चहल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चीन में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मुक्केबाज कविता चहल ने केवल रोहतक पुलिस का ही नही बल्कि हरियाणा व भारत का नाम विश्व में रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा ने आज मुक्केबाज कविता चहल को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी तथा सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होनें कविता चहल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कविता चहल युवाओं खासकर लड़कियों के लिए एक रोल मोड़ल है। जिसने अपने परिवार व नौकरी के साथ-2 अपने खेल पर भी ध्यान देकर लगन व कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया है। युवा भी अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन व कड़ी मेहनत से कार्य करे तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करे। आज समाज में महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ हर क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा सफलताएं प्राप्त कर रही है।
पी/एस.आई. कविता चहल ने बताया कि 8 से 18 अगस्त 2019 तक चीन के चेंगदू में विश्व पुलिस गेम्स सम्पन्न हुए है। जिसमें विश्व के सभी देशों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है। हरियाणा पुलिस से भी कई खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कविता चहल ने मुक्केबाजी में 81 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होनें अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया तथा चीन में भारत ध्वज फहराने का गौरव प्राप्त किया है। कविता चहल ने फाइन मुकाबले में चीन की अपनी प्रतिदंद्वी को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से हराया है। वर्ल्ड पुलिस गेम में कविता चहल का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है।
पी/एस.आई. कविता चहल मूल रुप से गांव निमड़ी जिला भिवानी सन् 2004 से बॉक्सिंग कर रही है। अपने उत्कृष्ट खेल के कारण ही कविता चहल हरियाणा पुलिस में सन् 2014 में पी/एस.आई. के पद पर नियुक्त हुई है। कविता चहल उत्तम विहार रोहतक निवासी सुधीर खर्ब से शादीशुदा है जो दिल्ली पुलिस में पी/एस.आई. के पद पर नियुक्त है। कविता चहल का एक लड़का हो जिसकी उम्र 2 साल है। कविता चहल राजीव गांधी स्टेडीयम रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में बॉक्सिंग का अभ्यास करती है। कविता चहल को भारत सरकार द्वारा सन् 2013 मे अर्जुन अवार्ड व सन् 2014 में भीम अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कविता चहल हरियाणा से इकलौती महिला बॉक्सर है जिन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कविता चहल ने दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप, 4 बार एशियन चैंपियनशिप व 4 बार एशिया कप में पदक विजेता रही है। इसके अलावा 8 बार नैशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 5 बार फेडरेशन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक व 6 बार अखिल भारतीय पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक किए है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...