शनिवार, 10 अगस्त 2019

कहर:बरसात ने ली 108 लोगों की जान

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ ने कहर मचा रखा है। केरल, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र में 108 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ केरल में ही मृतक संख्या 42 हो गई है, वहीं करीब एक लाख लोगों को राज्य के बाहर 800 से अधिक राहत शिविरों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृत 42 लोगों में से 11 वायनाड के हैं। बाढ़ पर समीक्षा बैठक के बाद विजयन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आठ प्रभावित जिलों में भूस्खलन की 80 घटनाओं की सूचना मिली है, जिससे सर्वाधिक क्षति पहुंची है। इनमें वायनाड जिले का मेप्पादी, मल्लपुरम जिले का कवलपारा शामिल हैं। विजयन ने कहा, अधिकारी अभी भी लापता लोगों की सटीक संख्या का पता नहीं लगा पा रहे हैं। शनिवार सुबह गुजरात के मोरबी में बारिश के चलते एक दीवार गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सांगली और कोल्हापुर जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में भारतीय नौसेना के 12 बचाव दलों को तैनात किया जा रहा है। कर्नाटक में कृष्णा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। 51 तहसीलों में 44 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। 272 राहत शिविरों में करीब 17 हजार लोगों को रखा गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...