बुधवार, 28 अगस्त 2019

कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी:वृश्चिक

राशिफल


मेष-कुछ पुरानी परेशानी वापस सामने आ सकती है। व्‍यापार में निवेश सोच समझकर करें। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।


वृषभ-कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। नई मुलाकात सार्थक रहेगी। धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। सहकर्मी आपसे ईर्ष्‍या का भाव रखेंगे।


मिथुन-पिता का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्‍न रहेंगे। दैनिक कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।


कर्क-व्‍यापार में निवेश सलाह लेकर करें। बुजुर्गों की राय टूटते रिश्‍तों को संवार देगी। जीवन के प्रति सकारात्‍मकता का रुख रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। सेहत उत्‍तम।


सिंह-बच्‍चों से संबंधित सुखद समाचार मिलेगा। कुछ नया करने की चाह मन में रहेगी। माता पिता की सेवा सुश्रुषा का भाव रहेगा। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा।


कन्या-आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। माता के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रह सकती है।अविवाहितों को विवाह के नए अवसर प्राप्‍त होंगे। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है।


तुला-वाहन में खराबी आने से दिनचर्या अस्‍तव्‍यस्‍त हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ भ्रमण कर सकते हैं। कामकाज में मन नहीं लगेगा। कार्य कुशलता में बढ़ोतरी रहेगी।


वृश्चिक-विरोधियों को पीछे छोड़ने में सफल होंगे। व्‍यावसायिक स्थितियां आपके पक्ष में बनती नजर आ रही हैं। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। निवेश लाभदायक।


धनु-अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। समाज के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। व्‍यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। सेहत गड़बड़ हो सकती है।


मकर-माता के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिल सकती है। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। वरिष्‍ठजनों का साथ हितकारी रहेगा। निवेश सोच समझकर करें तो लाभ होगा।


कुंभ-रुपए पैसों के मामले में अड़चनें आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंध विवाह में परिवर्तित हो सकते हैं। धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।


मीन-धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकता है।जीवनसाथी का प्रेम व सहयोग मिलेगा। युवाओं को कॅरियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। यात्रा न करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...