शनिवार, 17 अगस्त 2019

जिला अधिकारी से पहाड़ी हटाने का आग्रह

जोधपुर। शहर जिला काॅंग्रेस कमेटी के अघ्यक्ष सईद अन्सारी ने कहा शुक्रवार बम्बा क्षैत्र के गुलजारपुरा मे हुए हादसे से हुई मौतो पर गहन दुख प्रकट किया है।


अध्यक्ष अन्सारी ने कहा कि आज से सात वर्ष पूर्व भी ऐसा ही हादसा उदयमंदिर आसन क्षैत्र मे भी हुआ था। आज एक बार फिर इस प्रकार के हादसे की पुनरावृति हुई है। दो बच्चो की जान गई है और एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। जो चिन्ता का विषय है। अन्सारी ने कहा कि जिस प्रकार से बारिश हो रही है। उससे इस प्रकार के हादसे की सम्भावना इस क्षैत्र मे बराबर बनी हुई है। जिसका स्थाई समाधान जरूरी है।
इसके लिए काॅंगे्रस अध्यक्ष अंसारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एंव जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से बात की है।
जिला अधिकारी राजपुरोहित से बात करते हुए अन्सारी ने बताया अन्दर से यह पहाड़ी पूरी तरह से खोखली हो चुकी है । जिससे गिरने की आंशका हमेशा बनी रहती है एंव बरसात के मौसम मे इसके गिरने का खतरा दौगुना हो जाता है। जिसका समाधान इस पहाड़ी के हटने से ही सम्भव होगा।
अन्सारी ने जिला प्रशासन को कलेक्टर के माध्यम से अनुरोध किया है कि इस पहाड़ी को हटाया जाए। ताकि आगे से कोई जनहानि ना हो।वही जिला कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि इस सम्बध मे सर्वे कर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
काॅग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस क्षैत्र से लोगो को दूर हटाकर यथोचित स्थान पर निर्वासित करने का भी अनुरोध किया है


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...