शनिवार, 10 अगस्त 2019

जनपद में 1093 बलात्कार के मामले दर्ज

नई दिल्ली । कठुआ और उन्नाव रेप कांड ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया क्योंकि ये मामले दुनिया की नजर में आए, लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पिछले दो वर्षों में बलात्कार के 1093 मामले दर्ज हुए हैं।


इन आंकड़ों के साथ रेप के मामले में सरगुजा राज्य में सबसे ज्यादा बलात्कार वाला जिला बन गया है। लेकिन देश में तो क्या प्रदेश में ही इन मामलों पर कोई चर्चा आज तक नहीं हुई। गोया कि, लोगों की नजर में सारे ही मामले झूठे हों, हालांकि यह भी सही है कि तकरीबन आधे से ज्यादा झूठे निकलें।छग मीडिया की खबरों की मानें तो पिछले दो वर्षों में सरगुजा में होने वाले अपराधों में, जिनमें हत्या, चोरी, डकैती, मानव तस्करी, एक्ट्रोसिटी एक्ट, बलात्कार के कुल आंकड़े 2985 हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मामले बलात्कार के ही हैं। वर्ष 2017-18 में रेप के 577 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तो 2018-19 में अब तक ही 516 मामले सामने आ चुके हैं।देश की राजधानी दिल्ली में साल 2011 से 2016 के बीच महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में 277 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निर्भया कांड के बाद दिल्ली में दुष्कर्म के दर्ज मामलों में 132 फीसदी बढ़े हैं। वर्ष 2017 में अकेले जनवरी महीने में ही दुष्कर्म के 140 मामले दर्ज किए गए थे। मई 2017 तक दिल्ली में दुष्कर्म के कुल 836 मामले दर्ज किए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...