रविवार, 11 अगस्त 2019

गृह मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का सर्वेक्षण किया

दिल्ली । गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी व महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर का हवाई सर्वेक्षण किया।


कर्नाटक सरकार ने शनिवार को 17 जिलों में 80 तालुकों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है तथा हजारों लोग बेघर हो गए हैं। यह आदेश बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान, मवेशियों के मारे जाने और फसलों के नुकसान का आकलन करने के बाद जारी किया गया। बेलगावी, बागलकोट, रायचुर, कलबुर्गी, यादगिर, विजयपुरा, गडग, हावेरी, धारवाड़, शिवमोगा, चिकमंगलुर, कोडागु, दक्षिण कन्नड़ उडुपी, उत्तर कन्नड़ और मैसुरु राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शामिल हैं।महाराष्ट्र में अब तक दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बारिश की वजह से राज्य में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। कोल्हापुर, सतारा, और अकोला में जल प्रलय जैसे हालात बन गए हैं। कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में आए उफान के बाद हालात बेकाबू हैं। 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हैं। वहीं राहत और बचाव कार्य भी युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, नौसेना, कोस्टगार्ड समेत नागरिक प्रशासन बाढ़पीड़ितों की मदद में जुटा है। नौसेना की 14 टीमें कोल्हापुर के शिरोली गांव में आज सुबह से राहत और बचाव का काम कर रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...