शनिवार, 31 अगस्त 2019

गैंगरेप पीड़ित की इलाज के दौरान मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी गैंगरेप पीडि़त लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जुलाई में लड़की के साथ उसके ही चार दोस्तों ने मुंबई में रेप किया था। इस घटना में पीडि़ता बुरी तरह जख्मी हो गई थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के बहाने उसके चार दोस्तों ने उससे गैंगरेप किया था। इस घटना के बाद पीडि़ता अपने घर औरंगाबाद लौट आई थी। पीडि़ता ने डर के चलते किसी को इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन तबीयत बिगडऩे पर उसे 25 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके साथ गैंगरेप होने की बात का पता चला।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...