रविवार, 18 अगस्त 2019

बढ़ रही है चांद और धरती के बीच दूरी

नई दिल्‍ली। अंतरिक्ष में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। वैज्ञानिक इसके बारे में पता लगाने के लिए कई तरह के शोध करते रहते हैं। इसके लिए वैज्ञानिक यानों के द्वारा भी जानकारी हासिल करते हैं। इसी तरह के हाल ही शोध में ज्ञात हुआ है कि इन दिनों चंद्रमा लगातार पृथ्वी से दूर जा रहा है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि ये ब्रह्मांड के विस्तार के कारण हो सकता है। इसी के साथ कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि किसी ब्रह्मांड री क्रिया के कारण ये समस्या आ सकती है। वैज्ञानिक कहते है कि इसी वजह से इन दिनों धरती पर दिन बड़े हो रहे हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लगभग 1.4 अरब साल पहले पृथ्वी पर केवल एक दिन मात्र 18 घंटे का ही हुआ करता था इस बात ने सारे वैज्ञानिकों को बहुत ही गहरे ढंग से हिला दिया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अब यह अवधि 24 घंटे हो चुकी है क्योंकि चांद धरती से दूर हो गया है। इनका कहना था की अब ये धीरे धीरे और दूर होता जा रहा है जिससे हो सकता है किये घंटे भी बढ़ सकते हैं। जानकारी दे दे कि प्रोसिडिंग्स ऑफ द नैशनल अकैडमी ऑफ साइंसेज नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। वैज्ञानिकों को प्राप्त आकंड़े बताते है कि करीबन 1.4 अरब वर्ष पहले चंदा मामा पृथ्वी के बहुत ज्यादा नजदीक था। तो उसक वक्त दिन छोटे हुआ करते थे। इस तरह से अब जाकर दिन बहुत बड़े हो चुके हैं और ये ये क्रिया निरंतर जारी है। वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि जैसे-जैसे चंद्रमा दूर होता जा रहा है वैसे वैसे पृथ्वी एक स्पिनिंग फिगर स्केटर की तरह व्यवहार करती जा रही है। और ये ही कारण है कि वह दिन की अवधि को बढ़ाती जा रही है। बता दे कि इस घटना की वजह से ही अन्य कई तरह के खगोलीय परिवर्तन हो रहे हैं। खगोलियविद बताते है कि इस तरह के अनियमित व्यवहार से ब्रह्मांड में पृथ्वी की गति के साथ ही दूसरे ग्रह भी प्रभावित होते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...