सोमवार, 19 अगस्त 2019

बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:नोएडा

बाढ़ की सम्भावना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुयेे अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।


गौतमबुद्धनगर। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि बाढ़ की स्थिति आने पर उनके विभाग के द्वारा क्या क्या कार्यवाही की जानी है उसके सम्बन्ध में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये अपने अपने विभाग की कार्ययोजना बनाकर तुरन्त जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जाये।


डीएम बीएन सिंह कलेक्ट्रेट के सभागार में इस सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये जनपद हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में डैम से पानी छोडे जाने के आधार पर बाढ के बारे में विभागीय समीक्षा करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारियों के द्वारा इस सम्बन्ध में अपने स्तर पर व्यापक कार्ययोजना बनाकर उसे अन्तिम रूप दिया जाये और उनके द्वारा इस कार्य में जो ड्यूटी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगायी जानी है उन्हें भी तत्काल प्रभाव से लगा दिया जाये।
उन्होनें समीक्षा के दौरान पाया कि बाढ से सम्बन्धित सिचाॅई विभाग के द्वारा 2 बाढ चैकियां स्थापित है अतः उनके द्वारा निर्धारित सभी स्टाफ की ड्यूटी लगाते हुये उनके मोवाईल नम्बर भी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में उपलब्ध करा दिये जाये और ग्रामीणों को बाढ़ आने पर क्या करे क्या न करे की एडवाजरी जारी कर इस सम्बन्ध में जागरूक भी कर दिया जाये। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी के द्वारा बांध काटा गया तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि संवेदनशील क्षेत्र यमुना नदी के किनारे के गाॅव याकूतपुर व रामपुर तथा हिण्डन में पानी आने पर मोमनाथनपुर तथा सेफीपुर गांवो में मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को अलर्ट किया जायें।
उन्होंने यह भी बताया कि हथनीकुंड डैम से यमुना नदी में 8 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोडा गया है, इसलिए सभी बाढ चैकियाॅ पूर्णतः सक्रिय रहे और यमुना के किनारे बसने वाले लोगो को अलर्ट कर दिया जायें। डीएम ने राजस्व, सिचाॅई, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, आपूर्ति, जल निगम, वन तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा बाढ से निपटने के लिये अपनी सभी तैयारियाॅ क्रियाविन्त कर ली जाये। जिससे की बाढ़ की स्थिति आने पर आमजन को इस आपदा से सुरक्षित किया जा सकें और जानमाल की हानि को होने से बचाया जा सकें। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एव राजस्व मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय, उपजिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी आर0एन0 यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ वी0के0 श्रीवास्तव, सभी तहसीलदार गण, सिचाॅई विभाग के अधिशासी अभियन्ता, जल निगम के अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया-राकेश चैहान जिला सूचना अधिकारी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...