गुरुवार, 22 अगस्त 2019

अवैध संबंध:जूतों का हार पहना कर घुमाया

करनाल। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने दावा किया कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कुमार ने कहा, 'जरूरत पड़ी तो किशोर को स्वास्थ्य सुविधा भी हम मुहैया कराएंगे। हम उन्हें हरसंभव मदद की कोशिश कर रहे हैं।


गांव के पूर्व प्रधान ने बताया, 'महिला बिहार की रहने वाली है। लड़का अभी 12वीं का छात्र है। पंचायत की बैठक की जानकारी तो मुझे है लेकिन उसमें क्या निर्णय हुआ, उसके बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूं। मैंने वायरल विडियो भी नहीं देखा है। महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। दोनों की जाति भी अलग है। उधर, लड़के के पिता का कहना है कि यह बंजारा समुदाय के लोगों ने किया है। उन्होंने कहा कि सरपंच महिला और मेरे बेटे को जूतों की माला पहनाने और गांव में घुमाने के खिलाफ थे।


किशोर के परिवारवालों का कहना है कि उन्होंने इसका एक विडियो भी बनाया है। लड़के के चाचा ने कहा, 'महिला का पति ट्रांसजेंडर है। वह नाचता है और रामलीला में भूमिकाएं निभाता है। समुदाय के लोगों ने महिला और मेरे भतीजे को जूतों की माला पहनने और गांव में घूमने के लिए मजबूर किया।' परिवारवालों ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोग उनके बेटे को मार देना चाहते थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...