गुरुवार, 8 अगस्त 2019

असुविधाओं की भरमार: प्रशासन मौन

संवाददाता - योगेन्द्र द्विवेदी


अलवर। गोविंदगढ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  की स्थापना सन 1998 में हुई थी और उसके बाद से ही यहां पर सुविधाओं का अभाव रहा है।


गोविंदगढ़ राजकीय महाविद्यालय में सितंबर 2017 में कैंटीन के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को राशि जारी की गई। लेकिन आज तक वहां पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया गया है। साथ ही कॉलेज की चारदीवारी का कार्य भी अधूरा छोड़ा हुआ है। जिसके चलते कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार जहां कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य है। लेकिन कॉलेज प्रशासन के द्वारा चार-पांच बार पत्र भेजे जाने के बाद भी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। कॉलेज प्रशासन के द्वारा कैमरों की राशि भी दी जा चुकी है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से विभिन्न कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को 2 करोड़ रुपए की राशि दी गई थी। जिस के कार्यों की जानकारी पीडब्ल्यूडी विभाग से कई बार मांगी जा चुकी है। लेकिन विभाग के द्वारा कोई भी जानकारी प्रदान नहीं की जा रही है,ना ही कार्य को पूरा किया जा रहा है। कॉलेज में लगे आरओ सिस्टम भी फेल हो चुके हैं।


प्रोफेसर दीपक चंदवानी से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में लगे हुए पानी के स्रोत में टीडीएस 700 के करीब है जिससे आरओ सिस्टम फेल हो गए हैं।बच्चों को वही पानी पीना पड़ रहा है। इसकी जानकारी भी आगे दी जा चुकी है। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई है। बहरहाल! यह कहना गलत नहीं होगा की बच्चे असुविधाओ में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।सत्यवती पांडे के अनुसार कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से बालिकाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। क्योंकि कॉलेज परिसर के चारों तरफ बाउंड्री का कार्य अधूरा है।जिससे असामाजिक तत्वों का कॉलेज परिसर में आना-जाना रहता है।अजय राज के अनुसार कॉलेज परिसर में लगे आरओ सिस्टम खराब हो जाने के कारण बच्चों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जिससे कि उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उपाध्यक्ष रविकांत शर्मा के अनुसार उनके द्वारा कई बार पत्र के माध्यम से कॉलेज प्रशासन के सबंध में उच्च अधिकारियों को कॉलेज मे स्‍थित असुविधाओं की जानकारी दी गई है। असुविधाओ के चलते छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...