गुरुवार, 29 अगस्त 2019

अध्यक्ष पद के लिए घमासान:मध्य प्रदेश

शेख नसीम


भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस में घमासान मचा हुआ हैं अध्यक्ष पद के लिए कई चेहरे उभरकर सामने आ रहे हैं लेकिन तय किसी का नही हो पा रहा हैं।


मध्य प्रदेश कांग्रेस में इस समय तीन खेमे सबसे ताकतवर हैं और मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति इन्ही खेमो के आसपास घूमती हैं। पहला खेमा हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का दूसरा खेमा हैं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का और तीसरा खेमा हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का। कमलनाथ गुट ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का नाम आगे बढ़ाया हैं वही दूसरी तरफ सिंधिया गुट चाहता हैं हैं की मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया जाए और इसके लिए मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमारती देवी सिंधिया को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पार्टी हाई कमान से कर रही हैं।कमलनाथ गुट का कहना हैं की बाला बच्चन आदिवासी चेहरा हैं इसीलिए लिए उनको अध्यक्ष बनाया जाए तो दूसरी तरफ सिंधिया गुट ने नेहले पे देहला मारते हुए बाला बच्चन के सामने उमंग सिंघार को मैदान पर उतार दिया हैं और दलील दी हैं की अगर आदिवासी चेहरे को ही मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना हैं तो उमंग सिंघार भी आदिवासी चेहरा हैं उनको अध्यक्ष बनाया जाए।


मध्य प्रदेश के कमलनाथ गुट और सिंधिया गुट के टकराव की वजह से दिग्विजय सिंह गुट ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह का नाम आगे बढ़ाया हैं इसके अलावा रामनिवास रावत,मंत्री जीतू पटवारी,गोविंद सिंह और शोभा ओझा के नाम भी अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं अब पार्टी हाई कमान किसके नाम पर मोहर लगाती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन ये तो नज़र आ रहा हैं की कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश अध्यक्ष चुनना आसान नही होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...