रविवार, 4 अगस्त 2019

अबकी बार पचहत्‍तर प्लस:मनोहर लाल

विकास सुखीजा 
करनाल l मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल के नागरिकों के बीच में जाकर कहा कि अगले दो महीने में विधानसभा चुनाव हैं, मुझे 75 प्लस के लिए पूरे प्रदेश में कार्य करना है, परंतु करनाल विधानसभा की जिम्मेदारी आप सब लोगों की रहेगी। नागरिकों ने दोनों हाथ खड़े करके मुख्यमंत्री को आश्वासन दिलाया कि करनाल की जनता आपको सर्वसम्मति बनाने को तैयार है। नागरिकों की इस आवाज के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता, मैं फिर भी इस भावना के लिए सभी का आभार प्रकट करता हूं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को करीब एक दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ताओं से मिलने के कार्यक्रम रखे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सावन मास के तीज त्यौहार की सभी नगरवासियों को बधाई दी। इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। प्रत्येक कार्यक्रम में सैंकड़ों कार्यकर्ता व आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के कार्यकर्ताओं के बीच में पहुंचने पर कार्यकर्ता गदगद हुए।
इस मौके पर पूर्व पार्षद बलबीर चौहान, सुधीर यादव व अमित प्रधान, डा. धूप सिंह दहिया और डा. दलीप पाल ने कहा कि हमें तो सपने में भी जानकारी नहीं थी कि कभी हमारे घर में मुख्यमंत्री आएंगे और हमारी सुधबुध लेंगे। मुख्यमंत्री ने ऐसा करके उनके आत्म सम्मान को बढ़ाया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...