शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

अब मैक्सवेल बधेंगे शादी के बंधन में

नई दिल्ली। बीते मंगलवार भारतीय मूल की शामिया आरजू के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने दुबई में शादी के बंधन मं बंधे हैं। हरियाणा की रहने वाली शामिया आरजू एयर अमीरात में पिछले तीन साल से काम कर रही हैं।


दुबई में ही हसन अली और शामिया की मुलाकात हुई जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि हसन अली के बाद अब भारत की लड़की से एक और क्रिकेटर शादी कर सकता है।ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की बात कर रहे हैं जो भारतीय मूल की लड़की के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। भारतीय मूल की विनी रमन से ग्लेन मैक्सवेल को प्यार हो गया है और लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल के साथ विनी रमन की कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें मैक्सवेल और विनी दोनों पोस्ट करते रहते हैं।अब यह तो कहना मुश्किल है कि मैक्सवेल और विनी कब शादी करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ग्लेन मैक्सवेल भी भारतीय मूल की लड़की से शादी करने के बाद यहां के दामाद बनते हैं या नहीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...