गुरुवार, 18 जुलाई 2019

शिवप्रिय श्रावण मास

यह महीना शिव जी का अत्यंत प्रिय महीना हैं! पुरे माह धार्मिक रीति रिवाजों का ताता लगा रहता हैं! सर्जन का प्रारंभ हो जाता है ! विभिन्न प्रकार की प्रकृति उत्पन्न हो जाती है ! कई विशेष त्यौहार श्रावण के इस महीने में मनाये जाते हैं! हमारे देश की परम्परायें हमें हमेशा ईश्वर से जोड़ती हैं, फिर उसमें एक दिन का त्यौहार हो या महीने भर का जश्न सभी का अपना एक महत्व हैं! यहाँ ऋतुओं को भी पूजा जाता हैं! उनका आभार अपने तरीके से व्यक्त किया जाता हैं! 


वर्षा ऋतू से ही चार महीने के त्यौहार शुरू हो जाते हैं, जिनका पालन सभी धर्म, जाति और अपनी मान्यताओं के अनुरूप करते हैं! उसी प्रकार सावन का हिन्दू समाज में बहुत अधिक महत्व हैं! इसे कई विधियों एवं परम्पराओं के रूप में देखा एवं पूजा जाता हैं! हमारे देश में ऋतुओं का समान आकार हैं मुख्य तीनों मुख्य ऋतुयें 4-4 माह के लिए आती हैं! सभी का होना हमारे देश की जलवायु पर विशेष प्रभाव डालता हैं! भारत देश कृषि प्रधान होने के कारण यहाँ वर्षा ऋतू का महत्व अधिक होता हैं, और उसमें सावन का महीना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता हैं!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...