रविवार, 21 जुलाई 2019

निगमबोध घाट पर होगा अंतिम-संस्कार

आज निगम बोध घाट पर होगा शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार


नई दिल्ली ! तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और गांधी परिवार के वफादारों में शुमार शीला दीक्षित अब इस दुनिया में नहीं हैं। शनिवार को एस्कॉर्ट अस्पताल में उनका निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर आई, दिल्ली में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली वाले अपने-अपने तरीके से उन्हें याद कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'मॉडर्न दिल्ली की मां' कहकर श्रद्धांजलि दे रहे है। जिनका बचपन दिल्ली में बीता, वे राजधानी में हरियाली बढ़ाने का श्रेय शीला दीक्षित को दे रहे हैं। वह भले ही कांग्रेस पार्टी की नेता थीं पर उन्हें हर पार्टी के लोग सम्मान देते थे। शीला को यादकर बीजेपी के सांसद और दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा, 'वह हमेशा मां की तरह मेरा वेलकम करती थीं। दिल्ली हमेशा उन्हें मिस करेगी।'


शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन स्थित आवास पर रविवार सुबह 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शीला दीक्षित के निधन के बाद जहां एक ओर राजनीतिक खेमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, वहीं कुछ लोगों की जुबान पर एक सवाल भी है। सवाल यह कि आखिर अब दिल्ली कांग्रेस का मुखिया कौन होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...