शुक्रवार, 26 जुलाई 2019

निगम कर्मचारी ने मांगी 50 हजार रुपये घूस

निर्माण के एवज में निगमकर्मी ने माँगा 50 हजार का घूस


पूर्णिया ! भ्रष्ट्राचार के समंदर में गोता लगाते पूर्णिया नगर निगम के टैक्स दरोगा पर भी अवैध रूप से पैसा माँगने का आरोप लगा है। यह पैसा निगम क्षेत्र में मकान बनाने के एवज में माँगा गया है।
इस बाबत मधुबनी कोरटबारी निवासी मो जावेद आलम ने नगर आयुक्त, जिलाधिकारी,आरक्षी अधीक्षक एवं निगरानी अन्वेषक ब्यूरो को पत्र लिखकर शिकायत की है। पीड़ित जावेद आलम ने बताया कि वे अपने घर का निर्माण कार्य कर रहे थे! तभी नगर निगम क्षेत्र का टैक्स दरोगा जगदीश प्रसाद सिंह आया और निर्माण कार्य रोकने को कहा। टैक्स दरोगा ने यह दलील दी कि जमीन मापी होने के बाद निर्माण होगा, क्योंकि निगम के जमीन में भी घर बनाया जा रहा है।
घर वालो द्वारा इनकार करने के बाद 50 हजार देकर मामले को रफा दफा करने की बात करने लगे। मकान मालिक द्वारा पैसा नहीं देने पर देख लेने की धमकी भी दी गई।
ऐसा नहीं है कि यह निगम के लिए पहला मामला है। ऐसे सैकड़ो आरोप निगम पर पहले भी लग चुके है, मगर आजतक किसी भी कर्मी पर करवाई नही हुई है। नगर क्षेत्र में धरल्ले से मक्का मकान बनाया जा रहा है, मगर जानबूझकर निगमकर्मी उसे नहीं रोकते। जब काफी पैसा लगाने के बाद आधा घर बन जाता है तो उस क्षेत्र के निगमकर्मी काम रोकने के लिए आ धमकते है। जबकि नियम है कि अवैध रूप से निर्माण करने वालो को नोटिस कर जुर्माना वसूलने का। मगर खुद मौके पर पहुँचकर मकान तोड़ने का धोष दिखाकर लाखों ऐंठ लेते है और सरकार के राजस्व का चूना लगा देते है। समाजसेवी मो शकील का कहना है कि जिस जगदीश प्रसाद सिंह पर यह आरोप लगा है उसका खुद का घर करोड़ो का है। जितना तनख्वा नहीं है उससे ज्यादा का घर कहाँ से आया। वहीं पीड़ित ने बताया कि वे निगमकर्मी के संपति की जाँच के लिए निगरानी अन्वेषक ब्यूरो को भी पत्र लिखा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...