रविवार, 28 जुलाई 2019

मायके में विवाहिता की हत्या,आरोपी फरार

फिरोजाबाद में मायके में रह रही विवाहिता की हत्या


फिरोजाबाद ! थाना रसूलपुर क्षेत्र के मशरूरगंज में शनिवार को मायके में रह रही विवाहिता की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने महिला के पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


आगरा के सईदनगर निवासी रजिया (26) पत्नी जुनैद का तीन वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। उसका दो वर्ष से पति से झगड़ा चल रहा था। पिछले छह महीने से वो थाना ररूलपुर के मशरूरगंज स्थित मायके में रह रही थी। ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।शनिवार को न्यायालय में मुकदमे की तारीख थी। तारीख करने को रजिया दबरई गई थी। परिजनों का कहना है कि तारीख करके वो घर आई ही थी, तभी पीछे से उसका पति जुनैद व उसका भाई आ गया। उन्होंने रजिया के सीने में चाकू से ही हमला कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...