बुधवार, 31 जुलाई 2019

लूटपाट के बाद सामूहिक दुष्कर्म:बुलंदशहर

बुलंदशहर में लूटपाट के बाद परिवार को बनाया बंधक, महिला से सामूहिक दुष्कर्म


बुलंदशहर ! उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में लूटपाट के बाद नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने लूट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, मामला बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके का है। पीड़ित महिला के पति के अनुसार मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था।उसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसके घर में धावा बोल दिया। बताया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। पीड़ित महिला के पति के अनुसार बदमाश उसकी पत्नी को जबरन दूसरे कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्‍कर्म किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...