बुधवार, 31 जुलाई 2019

कैंसर मरीज पर चूहों का हमला,कुतरा अंग

पीएमसीएच के आइसीयू में कैंसर मरीज पर चूहों का हमला, कुतर खा गए अंग


धनबाद। पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) में भी मरीज सुरक्षित नहीं हैं। लापरवाही का अालम यह है कि यहां अस्पताल प्रबंधन के बजाय चूहों का राज चल रहा है। बेहोश मरीजों पर चूहे हमला करते हैं। उनके अंगों को कुतर खाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। कैंसर मरीज शमीम मल्लिक के अंगों को चूहों ने कुतर खाया है। 
झरिया के शमशेर नगर निवासी मो. शमीम मल्लिक (73 वर्ष) के शरीर पर सोमवार की रात चूहों ने कई बार हमला बोला। शरीर के कई अंगों को चूहों ने कुतर दिया। चूहों ने उनके निजी अंग व पैर को चार जगहों पर कुतर दिया। सुबह में जख्म के स्थान पर जब परिजनों ने खून देखा तो उन्हें इसका पता चला। परिजनों ने इसपर जमकर विरोध जताया। इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से भी की गयी। बता दें कि अब पीएमसीएच की आइसीयू में चूहों व तिलचïट्टे का होना आम बात हो गई है। अस्पताल की हालत हर दिन बदतर हो रही है।


28 को हुए थे भर्ती, अचेत अवस्था में था मरीज,मो. शमीम के पुत्र फहीम मल्लिक ने बताया कि वर्ष 2018 में उनमें कैंसर की पहचान हुई थी। गले व सीने में गांठ हो जा रही थी। कई जगहों पर इलाज कराया। फिलहाल घर पर ही रह रहे थे। रविवार को गंभीर होने के बाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक मरीज की स्थिति पहले से ही खराब है। अब अंग कुतरे जाने से वे और गंभीर हो चले हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...