मंगलवार, 16 जुलाई 2019

दादरी तहसील से सुनिश्चित किया गया राजस्व


राजस्व वसूली में दादरी तहसील के द्वारा 99 लाख 69 हजार की वसूली की गयी सुनिश्चित।


गौतमबुद्धनगर ! जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर रूप से अभियान संचालित करते हुए राजस्व वसूली कड़ाई के साथ सुनिश्चित की जा रही है। इस कड़ी में उप जिलाधिकारी दादरी के नेतृत्व में एवं उनके सहयोगी अधिकारियों द्वारा 99 लाख 69 हजार रुपए की वसूली सुनिश्चित की गई है। तहसीलदार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि हल्दीराम स्नेक्स से स्टाम्प देय का 52 लाख 34 हजार रूपये तथा पृथ्वी लिंक से रेरा के 43 लाख 5 हजार रुपए एवं वैस्र्टन विजन से स्टाम्प देय का 4 लाख 30 हजार रूपये की वसूली सुनिश्चित की गई है। तहसीलदार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि राजस्व वसूली के लिए निरंतर रूप से विभागीय अधिकारियों द्वारा अभियान संचालित किया जा रहा है। अतः सभी बकायदार अपने अपने बकाए के धनराशि तहसील में जमा कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...