सोमवार, 22 जुलाई 2019

बारिश की संभावना: मौसम विभाग

 नई दिल्ली ! 23 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान ! मॉनसून जल्द पकड़ेगा ज़ोर, देश के अधिकांश इलाकों में बारिश बढ़ने की संभावना ! मॉनसून पूरे देश में सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। जल्द ही देश के ज़्यादातर भागों को अच्छी बारिश भिगोने वाली है।
लेकिन 23 जुलाई को मॉनसून का सबसे व्यापक प्रदर्शन पिछले दिनों की तरह पश्चिमी तटों पर दिखेगा। अनुमान है कि केरल और तटीय कर्नाटक में मूसलाधार बारिश होगी। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी अच्छी मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर भी मॉनसून सक्रिय रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी।
मध्य भारत पर भी कई मौसमी सिस्टम बन गए हैं। इससे मॉनसून सक्रिय हो जाएगा।
यहाँ रत्नागिरी से नीचे दक्षिणी कोंकण गोवा क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। जबकि मुंबई, ठाणे समेत उत्तरी कोंकण, गुजरात के पूर्वी भागों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, इससे सटे दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र तथा पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों में फिलहाल हल्की बारिश होगी। लेकिन 24 जुलाई से इन भागों में भी बारिश के तेज़ होने के आसार हैं।
पूर्वी भारत पर भी मॉनसून की हलचल बढ़ने की संभावना है। एक सर्कुलेशन बन गया है। उम्मीद है कि बिहार के उत्तरी हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में मध्यम से भारी मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं।
सिल्लीगुडी, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिमपोंग सहित असम के कुछ जिलों में अच्छी मॉनसून वर्षा पहले की तरह जारी रह सकती है।
पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों और झारखंड में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है जबकि ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम लगभग सभी जगहों पर शुष्क रहेगा। कोलकाता और भुवनेश्वर सहित इन राज्यों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत में पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 जुलाई को एक-दो जगहों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
अच्छी खबर यह है कि राजधानी दिल्ली सहित इन भागों 24 से 26 जुलाई के बीच भारी मॉनसूनी वर्षा हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...