शनिवार, 13 जुलाई 2019

अंतरिक्ष उड़ान मिशन 'गगनयान' लक्ष्य की ओर

नई दिल्ली ! भारत और रूस ने भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन 'गगनयान' में सहायता देने सहित अंतरिक्ष के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को अगले स्तर तक बढ़ाने के लिए यहां उच्च-स्तरीय वार्ता की। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉस्मोस के महानिदेशक दिमित्री रोगोजिन ने गुरुवार को हुई बैठक में दोनों पक्षों का नेतृत्व किया!


विदेश मंत्रालय के एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 2022 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य रखने वाले गगनयान मिशन के ब्यौरों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां लगातार संपर्क में हैं। बयान में कहा गया है कि रूस ने भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए हर प्रकार की सहायता प्रदान करने का वादा किया है ! गगनयान मिशन के लिए सहयोग से संबंधित जानकारियों पर चर्चा की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भाग लेने को लेकर भारत को समर्थन देने की पेशकश भी की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...