रविवार, 30 जून 2019

वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से बिलबिला उठे

सीएचसी में विद्युत फाल्ट से फुंके पंखे, हलकान रहे मरीज


प्रतापगढ़ ! पट्टी सीएचसी में विद्युत फाल्ट के चलते शुक्रवार की रात वार्डों में लगे सीलिंग फैन फुंक गए। सोलह घंटे बाद कुछ पंखे बदलवाए गए। लेकिन वह भी चालू नहीं हो सके थे। तीमारदार घर से फर्राटा पंखा ले आए तो जनरेटर ही चालू नहीं हुआ। इससे अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल हो गए। वार्डो में मरीज हाथ से पंखा झलने को मजबूर थे। मरीज अस्पताल प्रशासन को कोसते नजर आए।
शुक्रवार की रात करीब बारह बजे विद्युत फाल्ट के चलते सीएचसी के सर्जिकल वार्ड सहित अन्य वार्डों के सीलिंग फैन फुंक गए। इससे अस्पताल में हाहाकार मच गया। वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से बिलबिला उठे। इस दौरान जो मरीज चलने की हालत में थे वह गर्मी से बचने के लिए अपने बिस्तर से उठकर तीमारदारों के साथ अस्पताल परिसर में बाहर पेड़ की छांव के नीचे जाकर लेट गए। जो बेड से उठ नहीं पाए उन्हें परिजनों ने हाथ के पंखों से हवा करके जैसे-तैसे संभाला।
कुछ इस तरह तीमारदारों ने सुनाया दुखड़ा
धूती निवासी ललित तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम की ऑपरेशन से डिलीवरी हुई है। वह चलने फिरने में असमर्थ है। इसलिए अस्पताल का पंखा फुंक जाने के कारण वह शनिवार सुबह घर से फर्राटा पंखा ले आए। लेकिन अस्पताल की विद्युत लाइन में फाल्ट तथा जनरेटर बंद होने के कारण वह भी काम न आ सका। इसी तरह शेखपुर अठगवां के अभिषेक तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी भैरवी की भी ऑपरेशन से डिलीवरी हुई है। वह भी घर से फर्राटा पंखा ले आए थे। लेकिन विद्युत फाल्ट व जनरेटर चालू न होने के कारण वह भी बेकार पड़ा रहा। अस्पताल में भर्ती हीरावती का कहना है कि मरीजों का दर्द कोई समझने वाला नहीं है। विद्युत फाल्ट से अस्पताल में मरीज बेहाल हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार उनका दर्द समझने वाला नहीं है। जबकि स्टाफ नर्स के कमरे में पंखा चल रहा है।
इनका कहना है
शुक्रवार की रात फाल्ट के चलते पंखे खराब हो गए थे। कुछ पंखे बदलवा दिए गए हैं। जनरेटर खराब है। इंजीनियर डायनमो खोल कर ले गए हैं। शीघ्र ही फाल्ट दूर करा कर व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।


रोहित जायसवाल


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...