सोमवार, 17 जून 2019

शपथ ग्रहण समारोह में हुआ हंगामा

नई दिल्ली ! 17वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज आयोजन हो गया! प्रोटेम स्पीकर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई! सभी सदस्यों ने बारी-बारी से शपथ लिया! इस दौरान जब भोपाल से चुनकर आईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जब शपथ ले रही थीं तो हंगामा हो गया!


साध्वी जैसे ही शपथ लेने पहुंचीं, वैसे ही विपक्ष के सदस्यों ने उनके नाम को लेकर आपत्ति कर दी और हंगामा करने लगे!दरअसल, प्रज्ञा सिंह ठाकुर संस्कृत में शपथ ले रही थीं, उन्होंने संस्कृत में अपने नाम का उच्चारण किया ही था कि विपक्षी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया!


विपक्ष ने कहा कि वह सिर्फ अपने नाम का ही उच्चारण करें!प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संस्कृत में कहा था, "मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वामी पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी.." इतना बोलना था कि बीच में कुछ सांसदों ने टोका-टाकी शुरु कर दी!जिससे कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रुकना पड़ा!अधिकारियों ने उनसे कहा कि वे अपने पिता का भी नाम लें! इस दौरान विपक्षी नेता हंगामा करते रहे! तब प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि वे रिकॉर्ड चेक कर रहे हैं! इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दोबारा जब शपथ लेना शुरू किया तो फिर विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे! इसके बाद एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीच में रुकना पड़ा!


इसके बाद लोकसभा के अधिकारी एक फाइल प्रोटेम स्पीकर के पास लेकर गए! इस फाइल में प्रोटेम स्पीकर ने रिकॉर्ड चेक किया! प्रोटेम स्पीकर ने चुनाव अधिकारी द्वारा दिया गया जीत का प्रमाण पत्र भी मांगा! इसके बाद आखिरकार तीसरी बार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्ण रुप से शपथ ले पाईं!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...