गुरुवार, 20 जून 2019

सरकार निर्माण कार्य में जुटी:राष्ट्रपति

नई सरकार शपथ लेने के साथ ही भारत निर्माण के कार्य में जुटी- राष्ट्रपति


 नई दिल्ली ! राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेंट्रल हॉल में संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने सरकार के एजेंडे को लोगों के सामने रखा। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने शपथ लेने के साथ ही नए भारत के निर्माण में जुट गई। नया भारत जहां बंधता और समरसता सभी देशवासियों को जोड़ती हो, जहां विकास का लाभ हर क्षेत्र में और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रवींद्रनाथ टैगोर के संदेश को भी याद किया।


हमारा लक्ष्य है कि 2014 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने। जल्द ही नई औद्योगित नीति की घोषणा की जाएगी। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में विश्व के शीर्ष 50 देशों की सूचि में आना हमारा लक्ष्य है। टैक्स व्यवस्था में सरलीकरण पर जोर दिया जा रहा है। अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को आसान और प्रभावी बनाया जा रहा है। जीएसटी को और सरल बनाने का प्रयास जारी है। छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मेरी सराकर ने कई कदम उठाए हैं।दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान शुरू की गई। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं। सरकार की यह सोच है कि ना सिर्फ महिलाओं का विकास हो बल्कि महिलाओं के साथ विकास हो।विश्व स्तर पर खेल के बेहतर प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ता है। भारत को विश्व स्तर की खेल शक्ति बनाने के लिए दूरदर्शी इलाकों में खिलाड़ियों की पहचान जरूरी है। खेलो इंडिया कार्यक्रम को व्यापक रुप देने का काम किया गया है।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...