गुरुवार, 27 जून 2019

क्रिकेट टीम की भगवा जर्सी पर सियासत


टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर सियासत शुरू, सपा-कांग्रेस ने जताई आपत्ति


 मुंबई! इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में टीम इंडिया की भगवा जर्सी की चर्चा चारों ओर है। बता दें कि सामान्य तौर पर भारतीय टीम की जर्सी का रंग नीला होता है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया भगवा जर्सी में नजर आने वाली है। जिसका भारत में विरोध शुरू हो चुका है। क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर राजनीति शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के मुस्लिम विधायकों ने टीम इंडिया की भगवा रंग की जर्सी पर आपत्ति जताई है।


टीम इंडिया के इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भगवा जर्सी पहने जाने का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने विरोध किया है। कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा, 'मोदी सरकार जब से आई है तब से भगवा राजनीति शुरू हो गई है। तिरंगे का सम्मान होना चाहिए लेकिन यह सरकार हर चीज के भगवाकरण की तरफ बढ़ रही है।' महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को भगवा रंग में रंगना चाहते हैं। झंडे को रंग देने वाला मुस्लिम था। तिरंगे में और भी रंग हैं, सिर्फ भगवा ही क्यों? तिरंगे के रंग में उनकी जर्सी हो तो बेहतर होगा।'


वहीँ दूसरी तरफ बीजेपी ने कहा है कि विपक्ष कभी भगवा आतंकी का मुद्दा उठाता है तो कभी भगवा रंग का मुद्दा उठाता है। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि भगवा रंग को लेकर विपक्ष को क्या आपत्ति है? कभी भगवा आतंकी का मुद्दा होता है तो कभी भगवा रंग का मुद्दा होता है। खेल से इसे दूर रखना चाहिए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए यह रंगों की राजनीति कर रही है। बता दें कि विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच 30 जून को बर्मिंघम में मुकाबला खेला जाना है!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...