सोमवार, 24 जून 2019

जिला अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक


राजस्व कार्यो में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने साप्ताहिक स्टाफ समीक्षा बैठक करते हुये अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।


गौतमबुद्धनगर ! राजस्व कार्यो में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनीन्द्र नाथ उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक स्टाफ समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा अपने अपने कार्यों में गतिशीलता लाने व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के उद्देश्य से ठोस कार्य योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य कराए जाना सुनिश्चित किया जाए और सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


 उन्होंनेने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश शासन की जो मंशा है उसी के अनुरूप समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण अपने अपने कार्यक्रमों के संचालन में कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे और सभी कार्य में गुणवत्ता के साथ समय पर डिलीवरी करने का कार्य करेंगे ताकि आम नागरिकों में शासन के प्रति एक अच्छा संदेश निरंतर रूप से जनपद गौतम बुद्ध नगर की ओर से जाता रहे। उन्होंने अधिकारियों से कार्य प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की एवं सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि जिनके पास लम्बित प्रकरण है उनको तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने की कार्यवाही की जाये ताकि किसी भी प्रकार का कोई भी प्रकरण लम्बित न रहें और उसका तत्काल निस्तारण कराया जा सकें। श्री उपाध्याय ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले जनसामान्य के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ समझौता किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं होगा।
उन्होंने बैठक में समीक्षा करते हुये समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिये कि ज्यादा से ज्यादा पत्राचार मेल मर्जिंग के माध्यम से किया जाये तथा अपना समस्त विभागीय डाटा एक्सेल सीट पर तैयार करें और चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र तथा लेखपाल, अमीनों, चतुर्थ क्लास कर्मचारी की समस्याओं के जो भी लम्बित प्रकरण है, उनका तत्काल संज्ञान लेते हुये निस्तारण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कलैक्ट्रेट के अधिकारीगण व कर्मचारियों के द्वारा भाग लिया गया।


राकेश चैहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...