गुरुवार, 27 जून 2019

गोली लगने से चौकी प्रभारी घायल

लोडिंग गोली लगने से मसीहा गज चौकी प्रभारी घायल


लोडिंग तमचा खोलते समय हुई घटना


झांसी। सीपरी बाजार थानान्तर्गत मसीहागंज चौकी प्रभारी गोली लगने से गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई जब वह लोडिड तमंचा खोल रहे थे।
झांसी जिले की सीपरी बाजार थानान्तर्गत मसीहागंज में देवेश कुमार चौकी प्रभारी के पद पर कार्यर्त है। पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार चौकी प्रभारी देवेश कुमार ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गये बदमाशों के पास से तमंचा मिला था। वह तमंचा लोडिड था, जिसे खोलते समय अचानक तमंचे से गोली चल गई और गम्भीर रुप से घायल हो गये। गोली चलने की आवाज से चौकी में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भी बताई जा रही है। वहीं जानकारी होते एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।


झांसी से राजेश कुमार चौरसिया


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...